आने वाले कुछ ही दिनों में..

शायद हफ़्ते दो हफ़्ते..

ये #TwitterRamayan और #TwitterMahabharat भी खतम हो जाएगा।

और साथ ही ख़त्म हो जाएगा बहुत सारे प्रियजनों का साथ..

एक वृहद् परिवार अपने अपने रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त हो जाएगा।

आप सभी को करबद्ध प्रणाम है।
प्रणाम है एवम् साधुवाद है।

सकल विश्व को जानने की कोशिश करिए।

सीखने की कोशिश करिए।

कोई भी माध्यम महिला या पुरुष मित्र बनाने के लिए नहीं अपितु व्यवहार एवम् रिश्ते बनाने के लिए करिए।

रिश्ता.. मित्रता का.. प्रेम का.. सहयोग का..

निकल पड़िए बाहर और मिलिए अपने उस मित्र से
मिलिए और जानने की कोशिश करिए उसके समाज, उसकी संस्कृति, उसकी भाषा एवम् उसके बारे में।

ये समय फिर नहीं आएगा।

ये क्षण फिर नहीं आएगा और ना ही आएँगे ये लोग।

ये माध्यम इतने लोगों को साथ फिर नहीं लाएगा क्यूँकि बहुतों का साथ छूट जाएगा।
महिला हो या लड़की वो आपकी ज़िम्मेदारी है।

उसको ज़िम्मेदारी समझिए।

पुरुष हो या लड़का उसे भी।

सबको एक तराज़ू से तौलना बंद कर के कभी जानने की कोशिश करिए।

किताबें उठाइए और उनको पढ़ने की आदत डालिए एवं दूसरों को भी प्रोत्साहित करिए।
बस अपने हाथों को उठा के इस अनंत आकाश रूपी विश्व के कैनवास पर खींच के भर दीजिए इनमें रंग..

बेरंग हो चुके हैं हैं।

करिए वो जो आपको आनंद देता है क्यूँकि,

इस महामारी ने सबको एक होने के लिए प्रेरित किया है। https://abs.twimg.com/emoji/v2/... draggable="false" alt="🙏" title="Folded hands" aria-label="Emoji: Folded hands">https://abs.twimg.com/emoji/v2/... draggable="false" alt="🙏" title="Folded hands" aria-label="Emoji: Folded hands">https://abs.twimg.com/emoji/v2/... draggable="false" alt="🙏" title="Folded hands" aria-label="Emoji: Folded hands">
You can follow @aQASZXLq2tld0Jl.
Tip: mention @twtextapp on a Twitter thread with the keyword “unroll” to get a link to it.

Latest Threads Unrolled: